फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर बस की टक्कर से पलटी डीसीएम, चालक और ठेकेदार की मौत, 25 सवारियां घायल

Fri, 17 Nov 2023 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बेहटामुजावर थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में होने वाले भंडारे में खाना बनाने के लिए जा रहे ठेकेदार और श्रमिकों से भारी बस ने आगरा एक्सप्रेसवे पर डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई और ठेकेदार सहित दो की मौत हो गई। करीब 15 लोग घायल हुए, जिन्हें बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन

डीसीएम में भंडारा बनाने का समान हरदोई जिले के थाना अतरौली के गांव नउआखेड़ा निवासी ठेकेदार हरिश्चंद्र का पुत्र मोहित (35) करीब 27 श्रमिकों को लेकर आलमबाग लखनऊ से इटावा जा रहा था। डीसीएम लखनऊ के शाहीखेड़ा रूसेना निवासी चालक गंगाप्रसाद का पुत्र लालबहादुर (47) चला रहा था। 
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गांव सबलीखेड़ा के किलोमीटर संख्या 252 के पास पहुंचा था तभी पीछे से आई एक निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद  चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

यूपीडा की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची
घटना की सूचना पर गस्त कर रही यूपीडा की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। चार से पांच एम्बुलेंसों से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डॉक्टर ने चालाक लाल बहादुर और ठेकेदार मोहित को मृत घोषित कर दिया। 25 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में दो की मौत और 25 घायल
जिला अस्पताल में 17 घायलों का इलाज चल रहा है। आठ की हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बस के चालक परिचालक गाड़ी छोड़कर भागे, सवारियां हुई परेशान
डीसीएम में टक्कर लगने के बाद बस चालक और परिचालक सवारियों से भरी बस छोड़कर मौके से भाग निकले। उसमें बैठी सवारी ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह नहीं मिले। सभी सवारियां लखनऊ से आगरा की जा रही थीं। इसके बाद में सभी दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

हादसे में ये हुए घायल
घायलों में सीतापुर जिले के थाना साधना के गांव विभूति निवासी राकेश (40), हरदोई जिले के थाना अतरौली के गांव पकरियापुर निवासी सरोज (25), होरीलाल (23),  आशीष ( 25),  राकेश (28), उमेश (18), गुड्डन (18), लवकुश (19), छेद्दु (19), लखनऊ के थाना व कस्बा माल निवासी मंशाराम (23),  लखनऊ के साल्हेनगर निवासी मंसाराम द्वितीय (18) सीतापुर जिले के साधना निवासी रिंकू (18) शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा हरदोई जिले के थाना अतरौली के नउआखेड़ा निवासी अरदम( 26),  हनुमान (35), सीतापुर के पटोवा निवासी जीतू (20), लवकुश (25), लखनऊ आलमबाग के मिलन कचौड़ी भंडार निवासी सोनू (40), सीतापुर जिले के सदना निवासी नंदकिशोर(28), सीतापुर के पटोवा निवासी अजय (23), रामस्वरूप (25), निपुन कुमार (18), सूरज (20), सीतापुर के करौंदी निवासी पुत्तीलाल (40) लवकुश (20) और मदन (32) सहित दो अन्य को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें