यूपीडा की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची
घटना की सूचना पर गस्त कर रही यूपीडा की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। चार से पांच एम्बुलेंसों से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डॉक्टर ने चालाक लाल बहादुर और ठेकेदार मोहित को मृत घोषित कर दिया। 25 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में दो की मौत और 25 घायल
जिला अस्पताल में 17 घायलों का इलाज चल रहा है। आठ की हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बस के चालक परिचालक गाड़ी छोड़कर भागे, सवारियां हुई परेशान
डीसीएम में टक्कर लगने के बाद बस चालक और परिचालक सवारियों से भरी बस छोड़कर मौके से भाग निकले। उसमें बैठी सवारी ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह नहीं मिले। सभी सवारियां लखनऊ से आगरा की जा रही थीं। इसके बाद में सभी दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
हादसे में ये हुए घायल
घायलों में सीतापुर जिले के थाना साधना के गांव विभूति निवासी राकेश (40), हरदोई जिले के थाना अतरौली के गांव पकरियापुर निवासी सरोज (25), होरीलाल (23), आशीष ( 25), राकेश (28), उमेश (18), गुड्डन (18), लवकुश (19), छेद्दु (19), लखनऊ के थाना व कस्बा माल निवासी मंशाराम (23), लखनऊ के साल्हेनगर निवासी मंसाराम द्वितीय (18) सीतापुर जिले के साधना निवासी रिंकू (18) शामिल हैं।
इसके अलावा हरदोई जिले के थाना अतरौली के नउआखेड़ा निवासी अरदम( 26), हनुमान (35), सीतापुर के पटोवा निवासी जीतू (20), लवकुश (25), लखनऊ आलमबाग के मिलन कचौड़ी भंडार निवासी सोनू (40), सीतापुर जिले के सदना निवासी नंदकिशोर(28), सीतापुर के पटोवा निवासी अजय (23), रामस्वरूप (25), निपुन कुमार (18), सूरज (20), सीतापुर के करौंदी निवासी पुत्तीलाल (40) लवकुश (20) और मदन (32) सहित दो अन्य को चोटें आई हैं।