फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो श्रमिकों की मौत…काम से लौट रहे थे घर, जांच शुरू

Sun, 12 Jan 2025 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: दही-मोहनलालगंज मार्ग पर तौरा गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के दही-मोहनलालगंज मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र तौरा गांव के पास कर की टक्कर से बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई।  दोनों कानपुर की लोहा कंपनी से काम कर घर  लौट रहे थे। वह हेलमेट लगाए थे। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। कोतवाली क्षेत्र के गांव सभागा निवासी संतोष (35) पडोसी गांव सुईखेड़ा निवासी दोस्त छंगा (52) के साथ कानपुर की लोहा कंपनी में मजदूरी करते थे।

विज्ञापन

शनिवार शाम दोनों डयूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। दही -मोहनलालगंज मार्ग पर तौरा गांव के कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने बिछिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय संतोष बाइक चला रहा था। पुलिस ने जांच की और पास मिले मोबाइल से घर वालों को सूचना दी। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन

दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
संतोष की मौत से पत्नी मंजू, बेटा अनिकेत, प्रिंस और छंगा  की मौत से पत्नी सुदामा बेटे मनोज और गुड्डू बेहाल हैं। मनोज मुंबई में काम करता है पिता की मौत की खबर सुन वह घर की लिए निकल पड़ा है। मृतक संतोष के भाई शशिकुमार ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें