फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, युवक की मौत और तीन घायल, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

Fri, 09 Aug 2024 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, चालक सहित तीन घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास टोल टैक्स के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। यूपीडा और पुलिस सभी को स्वास्थ्य केंद्र लाई। वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बनारस जिले के थाना जैतपुरा के गांव चौकाघाट निवासी नीरज कुमार गुप्ता (42),  परिवार के ही रामेश्वर कुमार गुप्ता ( 55) और साथी बाबू (40) के साथ कार से दिल्ली गए थे। कार चौकाघाट का रहने वाला जावेद (35) चल रहा था। गुरुवार रात करीब तीन बजे दिल्ली से बनारस वापस जाते समय और टोल प्लाजा के पास वाहन ने कार में टक्कर मार दी।
इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा और पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने बाबू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में एक की मौत हुई है और तीन घायल हैं। परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें