फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: 30 फीट खाई में पलटी स्कूली वैन पलटी,  26 बच्चे घायल और 10 रेफर, अभिभावकों में हड़कंप

Fri, 09 Aug 2024 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव पास बड़ा हादसा होने से बच गया। इसमें स्कूली 30 फीट खाई में पलट गई। हादसे में ,  26 बच्चे घायल हो गए, जिनमें 10 को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Jalaun Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में शुक्रवार को बड़ा हादस हो गया। इसमें बच्चों को लेकर आ रही स्कूली वैन तीस फिट गहरी खाई में तीन कुलाटी खाकर पलट गई। इससे मासूमों में चीख पुकार मच गई। खेतों और शौच क्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने जब देखा, तो हड़कंप मच गया। उन्होंने मदद के लिए अन्य ग्रामीणों को बुलाकर वैन में फंसे बच्चों को आनन फानन बाहर निकाला।

विज्ञापन

इसके बाद अपने निजी साधनों से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां सात बच्चों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों में विपिन (8), प्रांशू (7), कार्तिक (6), कृष्णा (6), सुमित (8), मयंक (6), शीलू (7),आदर्श (10), आयुष (10), सिद्धार्थ (6), धानी (6), हिमांशु (9), गीतेश (8), प्रशांत (6), अध्यन (6), प्रतीक (8), रूही (6), सुमित (8), आराध्या (7), दीपाली (9), हिमांशी (8), अभय (8), समर (7), बेटू (9), विधि (9), मान्या (7) वर्ष हैं। इनमें गंभीर हालत होने कुछ बच्चों को रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें