Hardoi News: मझिला थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदोई जिले में शाहाबाद कस्बे के थाना मझिला क्षेत्र में आलमनगर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार दो सगे चचेरे भाइयों की मौत हो गई। ग्राम बेधुआं निवासी शिव कुमार (30) उर्फ सोरल पुत्र श्रीपाल अपने चचेरे भाई अजय कुमार (20) उर्फ अज्जू के साथ सुनौआ पुल की ओर से अपन बाइक से अपने गांव आ रहे थे। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
आलमनगर की पुलिया के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों युवकों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतक शिव कुमार हेयर कटिंग का कार्य करता
था। वह अपने छह भाइयों में पांचवा था। वहीं, मृतक अजय बुग्गी तांगा चलाता था और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
दोनों युवक अविवाहित थे। शिवकुमार ने मंगलवार की सुबह अपनी बाइक बेच दी थी। इसके बाद वह दूसरी बाइक से अपने चचेरे भाई के साथ बिना किसी को बताए घर से चला गया था। दुर्घटना की सूचना आलमनगर के चौकी इंचार्ज रामलखन अवस्थी ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।