फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग के साथ नवाचार कर सकेंगे विवि के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के अधिकारियों ने शनिवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में दुबई की वीएफएस ईटीएम सर्विसेज के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया। कुलपति ने बताया कि एमओयू का उद्देश्य शोध सहयोग, शिक्षक व छात्र विनिमय कार्यक्रम, व्यावसायिक प्रशिक्षण और नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


यह पहल विवि की अंतरराष्ट्रीय पहुंच को बढ़ाने और छात्रों को वैश्विक शिक्षा के अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम है। इस साझेदारी से विदेशी छात्रों को सीएसजेएमयू के विविध शैक्षणिक वातावरण से जुड़ने का अवसर मिलेगा। एमओयू पर आईआरएफसी सेल के डीन प्रो. सुधांशु पांड्या और वीएफएस ईटीएम सर्विसेज के हेड ऑफ एजुकेशन काइनाज मिस्त्री ने हस्ताक्षर किए। समारोह में डॉ. प्रभात द्विवेदी, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. विकास सैनी, दीप्ति सहित कई छात्र उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में सशक्त कदम बताया। कहा कि यह साझेदारी सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोगात्मक नवाचार को नई गति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें