फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी की आशंका पर युवती को पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर के केशवपुरम एम ब्लॉक में शनिवार सुबह लोगों ने एक युवती को चोर होने की आशंका पर पकड़ लिया। रावतपुर के केशवपुरम एम ब्लॉक में युवती साइकिल से बैग डालकर घूम रही थी। मोहल्लेवासियों ने उसे देख लिया तो शक जताया कि वह किसी चोर गिरोह के लिए रेकी कर रही है। युवती को पकड़कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले आई। पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क साधा तो स्पष्ट हुआ कि युवती मानसिक रूप से कमजाेर है और घर से बिना बताए निकल आई थी। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि लोगों में गलतफहमी हुई थी। युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें