फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 केंद्रों पर होंगी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं, 84 महाविद्यालयों के 22730 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा एक फरवरी से होनी है। सही तरीके से परीक्षाएं हों इसको लेकर केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को विश्वविद्यालय से लिंक कराना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 84 महाविद्यालयों के 22730 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सात महाविद्यालयों को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

जनपद में विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष की समेस्टर परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र के आधार पर कराई जानी है। इसके लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित है। परीक्षा सुबह व दोपहर की पाली में होंगी।
केंद्र बनाए गए महाविद्यालयों के सीसीटीवी कैमरों को 24 जनवरी तक विश्वविद्यालय से लिंक किया जाना है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने इसके निर्देश सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को दिए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लिंक नहीं कराने वाले केंद्रों को बदला भी जा सकता है। जनपद के नोडल अधिकारी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य भुवनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक के निर्देेश से सभी केंद्रों के प्राचार्यों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें