फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात के महेरा गांव में कुएं में कूदी युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के महेरा गांव में शनिवार की देर शाम एक युवती ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए पंचनामा भरा।
विज्ञापन

महेरा गांव के शैलेंद्र ने बताया कि उसकी बहन सोनम (19) मनोरोगी थी। उसका उपचार कानपुर में चल रहा था। शनिवार की देर शाम घर के लोग काम में लगे थे। इसी दौरान वह घर से निकल कर 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में कूद गई।
तेज आवाज आने पर आसपास के लोग कुएं के पास पहुंचे तो उसमें सोनम के कूदने की जानकारी हुई। इस पर उसे बाहर निकालकर पुखरायां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शैलेंद्र ने बताया कि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवती के मनोरोगी होने की जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। युवती की मौत पर मां ममता व बहन पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें