फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरदार पटेल की जयंती पर होगी एकता दौड़, शामिल होंगे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर महानगर में एकता दौड़ होगी जिसमें शहरवासी भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए शनिवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशवनगर में कार्यशाला हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि पार्टी तीन चरणों में सरदार 150 यूनिटी मार्च निकालेगी। 31 अक्तूबर से लगातार छह दिन कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले दिन बर्रा स्थित सरदार पटेल प्रतिमा से रन फॉर यूनिटी शुरू होगी। एक से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक विधानसभा में आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें जनप्रतिनिधि, नेता, खिलाड़ी, युवा, महिला, किसान, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, कार्यकर्ता सहित शहरवासी शामिल होंगे। सभी बूथों पर कार्यकर्ता सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। विद्यालयों और पार्कों में मानव शृंखला बनाई जाएगी।

स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय व विवि में चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता होगी। युवा मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी एवं मशहूर खिलाड़ी, युवा कलाकार, यूथ आइकॉन सहित जिले से पांच लोग सरदार पटेल की जन्मभूमि गुजरात के करमसद जाएंगे। कार्यशाला में दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर के अनिल दीक्षित, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, पूर्व मंत्री पं बालचंद्र मिश्र, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, सदस्य राज्य महिला आयोग पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी, रघुनंदन भदौरिया, मनीष त्रिपाठी, जसविंदर सिंह, वीरेंद्र दिवाकर, अर्जुन बेरिया, अनुराग शुक्ला, विजय अवस्थी ज्ञानू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें