फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: एचबीटीयू एक रुपये में एससी छात्राओं को बनाएगा इंजीनियर, हर ब्रांच की टॉपर को मिलेगी यह सुविधा

Thu, 15 Sep 2022 07:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एचबीटीयू में अभी तक सामान्य कैटेगरी की काउंसलिंग में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। इंजीनियरिंग के प्रति एससी कैटेगरी की कम होती रुचि को देखते हुए एचबीटीयू ने इस साल से नई शुरुआत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग के प्रति छात्राओं की रुचि बढ़ाने के लिए हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) ने नई शुरुआत की है। एचबीटीयू में काउंसलिंग में टॉप करने वाली एससी कैटेगरी की छात्राएं एक रुपये में इंजीनियरिंग करेंगी। संस्थान ने पहली बार एससी कैटेगरी के लिए यह पहल की है।

विज्ञापन


एचबीटीयू में अभी तक सामान्य कैटेगरी की काउंसलिंग में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। इंजीनियरिंग के प्रति एससी कैटेगरी की कम होती रुचि को देखते हुए एचबीटीयू ने इस साल से यह शुरुआत की है। संस्थान में इंजीनियरिंग की 13 ब्रांच हैं।

हर ब्रांच में एससी कैटेगरी में काउंसलिंग कराने वाली छात्राओं की अलग सूची तैयार होगी। जिस छात्रा की सबसे अच्छी रैंक होगी, उसकी पूरे चार साल में इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिए एक रुपये भुगतान करना होगा। बता दें कि बीटेक की फीस 1,35,000 रुपये सालाना है। कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें