फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : मैथा थाने में शामिल होंगी शिवली की दो पुलिस चौकी, शासन से मिली हरी झंडी

विज्ञापन
प्रस्तावित मैथा थाने की जगह पर चौकी का लगा बोर्ड। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। कोतवाली शिवली की मैथा चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव पांच माह पहले गया था। इस पर अब शासन ने मुहर लगा दी है। नए मैथा थाने में कोतवाली शिवली की दो पुलिस चौकियों मैथा व भाऊपुर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मैथा थाने के नाम से मैथा-रनियां मार्ग पर साढ़े छह बीघा भूमि तहसील के अभिलेखों में दर्ज है। नए थाने में मैथा के 47 व भाऊपुर पुलिस चौकी के 43 गांव शामिल किए जाएंगे। शिवली थाने से भाऊपुर चौकी की दूरी 25 किमी व मैथा पुलिस चौकी की दूरी 21 किमी है।
मैथा थाना करीब ढाई लाख ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करेगा। क्षेत्र के राघवेंद्र सिंह, पंकज यादव, टिल्लू पाल, अंकित दुबे, घनश्याम, रज्जन सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लकी सिंह, अजमेर सिंह ने इस घोषणा पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने कहा कि उनके पूर्व में थाना बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मैथा थाने के नाम से राजस्व ग्राम सुनवर्षा में साढ़े छह बीघा जमीन दर्ज है।
सोशल मीडिया से सीएम ने दी जानकारी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात के मैथा में नया थाना बनाए जाने की सूचना भी सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से दी। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा कहा कि इससे स्थानीय लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगा।
रनियां व मैथा में नए थाने स्थापित होने से कानून व्यवस्था दुरुस्त होंगी। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले एजेंडे में है। - प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें