10 फर्मों का चयन किया जाएगा
ज्यादातर कैमरे सार्वजनिक स्थानों पर ही लगेंगे।कैमरों को एकीकृत पुलिस कमांड और कंट्रोल सिस्टम से संबद्ध किया जाएगा। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि गांव-गांव कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। इस माह ई-टेंडर निकाले जाएंगे। 10 फर्मों का चयन किया जाएगा, जिससे कैमरे खरीदे जाएंगे। वित्त की धनराशि खर्च की जाएगी।
ये होंगे लाभ
ग्रामीण स्वच्छता अभियान और ग्रामीण स्वच्छता निगरानी के लिए ये कैमरे सहायक होंगे। विशेष अभियान मिशन शक्ति को लागू करने में भी सहायता मिलेगी। मौसम से जुड़ी जानकारी और चेतावनी आम लोगों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।