फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: अनियंत्रित पिकअप ने छात्र को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख जाम लगाया

Wed, 15 Dec 2021 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में साइकिल से घर जा रहे छात्र को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। छात्र की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर जाम लगाया। शहर कोतवाल के मान मनौव्वल पर मामला शांत हुआ। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

 
मुख्यालय से सटे गढ़ीवा गांव के समीप बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे गांव का नितेश कुमार (16) पुत्र रामनरेश साइकिल से घर जा रहा था। तालाब के पास सामने से आ रहे बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। इस दौरान पिकअप भी पलट गया।

यह देख मौजूद लोगों ने आनन-फानन वाहन चालक को पकड़ लिया। घायल को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने जिला चिकित्सालय के बाहर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। तीन बहनों में मृतक इकलौता भाई था। चित्रकूट इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। मां शोभा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें