फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में कार की टक्कर से महिला की मौत, फौजी पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका फौजी पति गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बाइक चला रहे फौजी ने हेलमेट लगा रखा था। इसलिए उसके सिर सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

मूल रुप से डेरापुर क्षेत्र के पलिया गांव निवासी ब्रजभान सिंह फौजी है और पश्चिम बंगाल में तैनात है। इस समय ब्रजभान छुट्टी पर आए हैं। ब्रजभान पत्नी गरिमा सिंह (32) बेटियां ऐमी (1 वर्ष) व एश्वी (3 वर्ष) के साथ अकबरपुर में किराए का मकान लेकर रहते हैं।
मंगलवार शाम वह पत्नी व दोनों बेटियों को लेकर बाइक से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। कानपुर-इटावा हाईवे पर मोहम्मदपुर गांव के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे ब्रजभान व गरिमा घायल हो गए। जबकि बच्चियों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। घायल फौजी का वहां इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक व कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक मौके से भाग गया है। महिला की परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें