फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauij Accident: अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में पीछे से टकराई,खनिज अधिकारी और बेटा जख्मी, पत्नी की मौत

Thu, 20 Jul 2023 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: ससुर संजय सोनी ने बताया कि दामाद का ट्रांसफर हो गया था। अलीगढ़ से ट्रक में सामान लदवाकर जा रहे थे। कार में उनका बेटा व पत्नी साथ थी। हादसे में बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात करीब दो बजे हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से एक कार टकरा गई। हजरतपुर गांव के सामने हुए हादसे में खनिज अधिकारी और उनका बेटा घायल हो गया। वहीं, पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ से स्थानांतरण होने बाद खनिज अधिकारी परिवार के साथ लखनऊ जा रहा थे। सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वाराणसी जनपद के सरायनंदा खोजबान बाजार निवासी सतीश कुमार अलीगढ़ में खनिज अधिकारी के पद पर तैनात थे।
हाल में ही उनका स्थानांतरण हो गया था। बुधवार की रात वह अपनी पत्नी शिप्रा सोनी (39) व आठ वर्षीय बेटा के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। रात करीब दो बजे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से उनकी कार टकरा गई। हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर बोले-दामाद का ट्रांसफर हो गया था
वह और उनका बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुर संजय सोनी ने बताया कि दामाद का ट्रांसफर हो गया था। अलीगढ़ से ट्रक में सामान लदवाकर जा रहे थे। कार में उनका बेटा व पत्नी साथ थी। हादसे में बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें