कानपुर। नौबस्ता में एलिवेटेड हाईवे पर सोमवार देर रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर भिड़ने के कारण बाइक सवार जीजा-साली घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
चकेरी के चंद्रनगरलाल बंगला निवासी हनी अरोड़ा (44) सोमवार देर रात साली मेघाली संग बाइक से घर जा रहे थे। नौबस्ता में एलिवेटेड हाईवे पर प्रताप होटल के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हेलमेट न लगाने की वजह से वह हनी के सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, उनकी साली मेघाली भी घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भेजा। इलाज के दौरान हनी को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि देर रात बाइक फिसलने से हादसा हुआ था। परिजनों को सूचना देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।