कानपुर। सीबीएसई की ओर से दिल्ली में राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अगस्त में होगा। इसके लिए ईस्ट जोन की अंडर-14 व 19 क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल मंगलवार को वाराणसी स्थित एक स्कूल में हुआ। ट्रायल में कानपुर, रांची, मुगलसराय, वाराणसी, आजमगढ़, लखनऊ, नवादा के साथ कई शहरों के खिलाड़ी शामिल हुए।
दोनों वर्गों में कानपुर के चार-चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अंडर-14 टीम में डीपीएस कल्याणपुर के अथर्व श्रीवास्तव, प्रिंस कुशवाहा, कांतिनेय व युवान आरोड़ा और अंडर-19 टीम में यहीं के शाश्वत, अस्मित दुबे, अर्नव कुलकर्णी और अमन चौधरी को चुना गया है।