बांदा जिले के नरैनी में बरात से घर लौटते समय सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई सहित दो युवकों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी शिवकुमार यादव के पुत्र भूपेंद्र की बरात शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले के नरदहा गांव गई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे के चचेरे भाई विष्णु यादव (20) पुत्र छोटेलाल और उसी गांव के पुत्तू पाल (21) पुत्र रामकेश, नरेश (18) पुत्र लक्खू और बउआ उर्फ नितेश (21) पुत्र ब्रह्मादीन रात में करीब ढाई बजे एक ही बाइक से घर के लिए निकल पड़े। कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव तिराहे पर बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे बने मकान की चहारदीवारी से टकरा गई।