फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेकाबू ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे गिरा, चालक की दर्दनाक मौत, क्रेन से बाहर निकाला शव

Fri, 01 Dec 2023 11:39 AM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: राहगीरों से जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक का शव ट्रक से बाहर निकलवाया। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष शिवकरण वर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रक पलटने से चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शिवराजपुर में शुक्रवार सुबह दुबियाना गांव के सामने ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को ट्रक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

संत रविदास नगर जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के अलमऊ जगन्नाथपुर गांव निवासी रंजीत कुमार पाल (22) पुत्र सीताराम पाल ट्रक में सामान लादकर बिल्हौर शिवराजपुर होते हुए कानपुर की तरफ जा रहा था। अभी वह क्षेत्र के दुबियाना गांव के सामने ओवरब्रिज के पास पहुंचा था कि ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर लगे डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरकर पलट गया।
चालक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक का शव ट्रक से बाहर निकलवाया। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष शिवकरण वर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें