फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डीसीएम ने 8 गायों को रौंदा, 2 कारों को टक्कर मारी, भीड़ ने शीशे तोड़कर लगाया जाम

Fri, 24 Aug 2018 10:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बेकाबू डीसीएम ने आठ गायों को रौंद दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग के चौपला बंबे के पास शुक्रवार देर शाम बेकाबू डीसीएम ने आठ गायों को रौंद दिया। इनमें सात की मौत हो गई। एक गाय घायल हुई है। डीसीएम ने दो कारों को भी टक्कर मारी। भीड़ देख चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने डीसीएम के शीशे तोड़ दिए। जाम लगाकर नारेबाजी भी शुरू कर दी। सीओ निर्बल चंद्र बिष्ट, एसओ सतीश चंद्र यादव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने क्रेन के माध्यम से गायों का हटवाया।
विज्ञापन


इटावा से फर्रुखाबाद आलू लादकर जा रही डीसीएम देर शाम करीब साढ़े आठ बजे चालक से अनियंत्रित हो गई। सबसे पहले चौबिया बंबे पर छह गायों को कुचला, फिर बरालोकपुर के पास दो गायों को रौंदा। हादसे के बाद भीड़ ने डीसीएम को खदेड़ा तो भागने के चक्कर में ड्राइवर ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। बरालोकपुर के आनंद मनोहर की कार और किशनी की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन छोड़कर भागा। लोगों के जाम लगा देने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अफसरों ने चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें