फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर सपा नेत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील मैसेज वायरल करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। सोशल साइट पर सपा नेत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील मैसेज वायरल करने के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डीजीपी से बात कर आरोपियों को गिरफ्तार करने पर जोर दिया। फ्रेंडस कॉलोनी पुलिस ने हाथरस के आरोपी युवक के माता-पिता को थाने में बैठा लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

इटावा में रहने वाली महिला सभा की एक पदाधिकारी की सोशल साइट से फोटो उठाकर दूसरी फोटो से जोड़कर अश्लील एलबम तैयार कर वायरल कर दिया गया। सपा नेत्री की सोशल साइट पर मैसेज भी किए गए। मामले की जानकारी पर सपा नेत्री ने फ्रेंडस कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सपा नेत्री ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करके घटना के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के नेताओं को बदनाम करने की बात सामने आते ही अखिलेश यादव ने डीजीपी से बात कर आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात कही। डीजीपी का फरमान आते ही फ्रेंडस कॉलोनी पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज की। पुलिस की टीम ने हथरस के एक व्यापारी के घर छापेमारी कर पूछताछ की। लेकिन उससे पहले ही आरोपी निकल गया था। कोतवाल भूपेन्द्र राठी ने बताया कि इसमें मामले चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी की तलाश की जा रही है। एक आरोपी हाथरस का है। उसे पकड़ने के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस आरोपियों के बारे में पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। वहीं उसके माता-पिता को थाने में बैठाने की बात पर साफ इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें