फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: मुक्तेश्वरी मंदिर दर्शन करने गए मामा-भांजे की यमुना नदी में डूबकर मौत, दोनों परिवारों में छाया मातम

Fri, 24 Jun 2022 09:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मुक्तेश्वरी देवी मंदिर दर्शन करने गए मामा-भांजे यमुना नदी में नहाते समय डूब गए। शोरगुल सुनकर पहुंचे लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया,लेकिन वह गहरे जल में समा गए। गोताखारों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से ढूंढकर निकाले। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद परिजन व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के मुक्तेश्वरी मंदिर में दर्शन व प्रसाद चढ़ाने गए मामा-भांजे यमुना नदी में नहाते समय डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मामा-भांजे के तलाश जारी की। कड़ी मशक्कत के बाद डूबने से कुछ ही दूरी पर मामा-भांजे के शव मिल गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

विज्ञापन

थाना गजनेर के मदाकापुर के अमरसिंह ने बताया कि उनका पुत्र सुजीत उर्फ विक्रमसिंह (20) भांजे थाना साढ़-कानपुर नगर के कुटिया रामपुर के विजयसिंह के पुत्र प्रिंसू (15) के साथ मूसानगर के माता मुक्तेश्वरी के दर्शन व प्रसाद चढा़ने गए थे। दर्शन व प्रसाद चढ़ाने के पहले वह अचानक मंदिर के पीछे स्थित यमुना नदी में स्नान करने चले गए। नहाने के दौराने मामा भांजे नदी में डूब गए। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाने के दौरान एक युवक डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए दूसरा युवक नदी में कूद गया। इससे दोनों युवक नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मामा भांजे की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद भी गोताखोर नहीं पहुंचे, तो परिजन प्रशासन पर भड़क गए। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन

वहीं सूचना पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार राय में मौके पर पहुंच गए। देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद डूबने के स्थान से कुछ ही दूरी पर गोताखोरों ने मामा-भांजे के शव बरामद कर लिए है। मामा-भांजे के एक साथ शव देख लोगों की आंखे नम हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मामा भांजे की मौत पर दोनो परिवारों में मातम छा गया। मामा भांजे के शवों को मार्चरी में रखवाया गया है। 

मामा भांजे के नदी में डूबने से दो परिवारो में छाया मातम
यमुना नदी में नहाने के दौरान मामा भांजे डूब गए, जिससे दोनों परिवार में मातम छा गया। थाना साढ़-कानपुर नगर के कुटिया रामपुर के विजय सिंह का पुत्र प्रिंसू (15) अपनी मां मीना देवी के साथ अपने ननिहाल थाना गजनेर के मदका पुरवा गांव आया था। शुक्रवार को माता मुक्तेश्वरी के दर्शन करने के लिए अपने मामा सुजीत के साथ मूसानगर आया था। दर्शन से पहले मामा भांजे यमुना नदी में स्नान करने पहुंच गए, जहां नहाने के दौरान मामा भांजे नदी में डूब गए। 
विज्ञापन

नहाने से कुछ देर पहले ली सेल्फी बनी अंतिम फोटो
यमुना नदी में डूबे मामा भांजे ने नहाने के  दौरान अपने मोबाइल से सेल्फी लेकर उसे व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। सुजीत उर्फ विक्रम के पिता अमर सिंह ने रोते हुए बताया कि पुत्र व नाती को मंदिर जाते समय नदी में ना जाने की बात कही थी। कई बार फोन मिलाया तो फोन उठा नहीं। नदी के पास से गुजर रहे राहगीर ने फोन उठाकर बताया कि नदी में नहा रहे दोनों युवक डूब गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें