फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“बेलगाम शोहदा”: युवती ने दर्ज कराई थी एफआईआर, अब तक नहीं हुई कार्रवाई, फोन पर दे रहा है गालियां

Tue, 08 Nov 2022 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कर्नलगंज थाने में डेढ़ महीने पहले युवती ने शोहदे पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इससे शोहदे की हिम्मत बढ़ गई है और पीड़िता को फोन पर दिनरात गालियां दे रहा है। उसने रिश्ता भी तुड़वाया है।
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कर्नलगंज के रहने वाले एक शख्स ने छेड़खानी की। पीड़िता ने केस दर्ज कराया। डेढ़ महीने बीत गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शोहदा अब युवती को फोन पर गोलियां दे रहा है। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी और रिश्ता भी तुड़वा दिया।

विज्ञापन

इससे संबंधित एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पीड़िता परेशान है और आरोपी को पुलिस पकड़ने में नाकाम है। गोविंदनगर की एक युवती ने 12 अक्तूबर को कर्नलगंज थाने में कर्नलगंज निवासी अर्जुन नाम के शख्स पर छेड़खानी व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कराया था।
पीड़िता के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद से कोई कार्रवाई नहीं की। यही वजह है कि आरोपी मनबढ़ हो गया। वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग में आरोपी पीड़िता को धमकी और गालियां देता सुनाई दे रहा है। कह रहा है कि सोशल मीडिया पर उसकी फोटो अश्लील बनाकर पोस्ट कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑडियो में आरोपी स्वीकार करता है कि वह पहले भी ऐसा कर चुका है। चार दिन से मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है, तब भी कर्नलगंज पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। बता दें कि ऐसे मामले पुलिस के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें