फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कच्ची दीवार गिरी, दबकर पोती की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल

Mon, 16 Nov 2026 06:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। कच्ची दीवार गिरने से बच्ची की जान चली गई। घटना कछौना कोतवाली क्षेत्र के लोन्हारा के मजरा कोड़री की है।
विज्ञापन
पायल की फाइल फोटो व घटनास्थल पर पड़ा कच्ची दीवार का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछौना कोतवाली क्षेत्र के लोन्हारा के मजरा कोड़री में कच्ची दीवार गिर जाने से दादी और पोती मलबे में दब गईं। घटना में पोती की मौत हो गई। दादी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोड़री निवासी राजेंद्र की पत्नी उर्मिला (50) सोमवार सुबह अपनी पोती पायल (5) के साथ घर में ही थीं। इसी दौरान मकान की एक कच्ची दीवार भरभराकर दोनों पर गिर गई। मलबे में उर्मिला और पायल दब गईं।

विज्ञापन


दीवार गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया। मलबे से निकाले जाने पर पायल की मौत हो चुकी थी, जबकि उर्मिला गंभीर रूप से घायल थी। परिजन आनन-फानन ही उर्मिला को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां गंभीर हालत में उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतका एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें