फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल की हत्या के बाद कानपुर में भी अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर

Wed, 29 Jun 2022 07:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की बर्बरता से हत्या की घटना के बाद कानपुर में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है। यही नहीं, एलआईयू भी सक्रिय है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने की गश्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की दिल दहलाने वाली घटना के बाद बुधवार कोकानपुर में भी ज्यादा सख्ती बरती गई। बुधवार को सुबह आठ बजे जहां अफसरों ने कई क्षेत्रों में सक्रियता दिखाई। तो वहीं पूरे दिन सद्भावना चौकी, चंद्रेश्वर हाता के पास पुलिस और पीएसी तैनात रखी। 

विज्ञापन

एलआईयू, के साथ ही पुलिस मित्र भी सक्रिय रहे, तो सोशल मीडिया की हर पोस्ट पर नजर रखी जा रही थी। उदयपुर में भाजपा से निष्काषित नुपुर शर्मा के समर्थन की पोस्ट लगाने पर दर्जी की निर्मम हत्या के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी है। इसी क्रम में मंगलवार की रात को अफसरों ने चौकसी बरती थी। 
इसे लेकर बुधवार को चंद्रेश्वर हाते के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही, बीच-बीच में पुलिस गलियों में रूट मार्च भी करती रही। साथ ही सोशल मीडिया की पोस्टों पर पुलिस की खास नजर रही है। वहीं कई पुलिस वालों ने दोपहर में आये अपने लंच पैकेट सड़क किनारे बैठे गरीबों को भी बांटे ताकि कोई भूखा न रहे। 

विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका
नूपुर शर्मा के समर्थक की हत्या की वारदात के बाद हिंदु संगठनों में जहां जबरदस्त गुस्सा है। वहीं पुलिस भी सक्रिय है। बुधवार को  बजरंग दल कार्यकतार्ओं ने गुस्से का इजहार करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया। आर्य नगर चौराहे पर बजरंग दल कार्यकताओं ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। उदयपुर घटना के बाद से शहर के  विभिन्न सोशल साइट पर इस कत्ल की निंदा की जा रही है। हालात को भांप रही पुलिस भी चप्पे चप्पे पर सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें