विजय मर्चेंट बोर्ड ट्राफी के लिए यूपी अंडर-16 टीम का ट्रायल 10 नवंबर से कमला क्लब में प्रारंभ होगा। इस दौरान ट्रायल मैच भी होंगे। इसमें जिस खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा होगा उसका चयन टीम केलिए होगा। चयनित टीम सेंट्रल जोन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, विदर्भ व छत्तीसगढ़ की टीमों से खेलेगी। टॉप 2 टीमें जोनल टूर्नामेंट में भाग लेगी।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी तालिब ने बताया कि गर्मी में टीम का ट्रायल हो चुका था। इसमें 60 से 70 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन्हीं खिलाड़ियों का दोबारा ट्रायल मैचों के जरिए होगा। यूपी का पहला प्रदेश में ही 1 से 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के साथ होगा। दूसरा मैच 7 से 9 दिसंबर को भी यूपी में ही मध्यप्रदेश के साथ होगा। तीसरा मैच 13 से 15 दिसंबर तक विदर्भ के साथ यूपी या एमपी में होगा। जबकि चौथा मैच 25 से 27 दिसंबर तक राजस्थान में राजस्थान के साथ खेला जाएगा।