मूसानगर। अमरौधा विकास खंड के चपरघटा गांव में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लंबी कूद में ट्योगा की छात्रा सपना अव्वल रहीं। विजेताओं को राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने पुरस्कार दिए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि यह आयोजन साबित करता है कि बेटियां खेलकूद के साथ-साथ ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षिक होती है इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। विज्ञान प्रदर्शनी में बालिकाओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इसके बाद 100 मीटर दौड़ में क्योटरा बांगर की सपना प्रथम, करियापुर की हेमवती द्वितीय और हलिया की नेहा ने तृतीय स्थान पाया।
200 मीटर दौड़ में बदलेपुर सिमनापुर की मालती प्रथम, शशि द्वितीय, हराहरा की शिवानी तृतीय रहीं। बाल पासिंग में राधा टीम ने कोमल टीम को हराकर बाजी मारी। लंबी कूद में ट्योगा की सपना प्रथम, जुनैदपुर की दिव्यांशी द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान पाया। यहां पर प्रीती मुंजाल, श्याम सिंह सिसोदिया, अतुल तिवारी, फरहान आदि माैजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन संवाद सामाजिक संस्थान की ओर से कराया गया।