फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में गड़बड़ी हुई तो आंदोलन करेंगी सपा : प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो- वार्ता करते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व अन्य नेता। संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसआईआर में लोग परेशान हो रहे हैं। प्रिंटेड फार्म-7 भेजकर वोट काटने का काम किया जा रहा है। गड़बड़ी रोकी नहीं गई तो सपा आंदोलन करेंगी। यह बातें गुरुवार को जिले में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने माती मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में वार्ता के दाैरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह एसआईआर लोगों को परेशान कर रहा है। मतदाताओं का ए और बी के माध्यम से जो गणना प्रपत्र भरा गया। उसका वर्ष 2003 व 2025 की मतदाता सूची से मिलान कराया गया। मैपिंग न होने पर सी कैटेगरी में मतदाता का नाम डाल कर नोटिस जारी किया गया। जब नोटिस मिलने पर लोगों ने अपने निवास, जन्म समेत अन्य प्रमाण पत्र देकर सी कैटेगरी से ए में आने का काम किया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री को लगा कि उनके वोट कम हो रहे हैं। इस पर प्रदेश सरकार ने एक करोड़ 99 लाख गरीब, शोषितों के वोट को फार्म-7 के माध्यम से कटवाने काम शुरू किया।
कहा कि हम चुनाव आयोग से पूछना चाहते है कि क्या एसआईआर वोट घटाने के लिए है या बढ़ाने के लिए। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग के सहयोग से प्रिंटेड फार्म-7 जिसमें नाम, इपिक नंबर के साथ बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने यूजीसी पर बोलते हुए कहा कि मैं यूजीसी का सम्मान करता हूं। पीडीए के लोग आजादी के 77 साल बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर नहीं हैं। मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि वह बताए कि किस विश्वविद्यालय में पीडीए की वीसी है। पीडीए के साथ सौतेले व्यवहार हो रहा है उन्हें आगे बढ़ने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

महोबा में विधायक के मंत्री को रास्ते में रोकने के सवाल पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह सब हिस्सेदारी की लड़ाई है। वह मुख्यमंत्री से अपना हिस्सा मांग रहे हैं। उनके विधानसभा में जो काम हुआ उसका हिस्सा वह मांग रहे हैं। पहले मंत्री को घेरा और अब मुख्यमंत्री को घेरने की बात कह रहे हैं। यह सब हिस्सेदारी के लिए लड़ रहे हैं। विकास इनके जहन में है नहीं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व एमएलएसी दिलीप सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, लाखन सिंह, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, हाजी फैजान खान, शेखू खान, पवन कटियार, हिम्मत सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें