उसे बचाने के लिए बड़ा बेटा भी उतरा, तो वह भी बेहोश होकर कुएं में गिर गया। काफी देर तक दोनों के घर न पहुंचने पर जब वह कुएं के पास गया, तो दोनों कुएं में पड़े नजर आए। इस पर उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुएं में पानी डाल कर गैस का प्रभाव कम किया।
इसके बाद नीचे उतर कर दोनों को एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं कुएं के पास न जाने की लोगों को हिदायत दी गई है।