फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एकांकी जीवन और आर्थिक तंगी में दो युवकों ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी में एकांकी जीवन जी रहे युवक और सेनपश्चिम पारा में आर्थिक तंगी में दिव्यांग युवक ने शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर परिजनों ने देरी से पोस्टमार्टम किए जाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पनकी के कांशीराम कालोनी रतनपुर निवासी ननकऊ कोरी (40) ने शुक्रवार देर रात फंदा लगा जान दे दी। उनकी लखनऊ निवासी बहन संतोषी ने बताया कि भइया ने शादी नहीं की थी। वह अकेले ही रहते थे। एकांकी जीवन और शराब पीने के लती होने के कारण अवसाद में रहते थे। एक सप्ताह पहले उन्हें कुत्ते ने काट लिया था। गुरुवार को भइया से फोन पर बात कर शुक्रवार को आने के लिए कहा तो उन्होंने बोला कि जब तक आओगी तब तक सब खत्म हो जाएगा।
इसी तरह सेनपश्चिम पारा के तौधकपुर निवासी करन (22) ने शुक्रवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि 10 अक्तूबर 2025 को करन का अफीम कोठी में एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उसका दाहिना पैर काटना पड़ा था। माता-पिता का पहले निधन होने के कारण उसके ऊपर दो भाई और एक बहन की जिम्मेदारी थी। इलाज में काफी रुपये लगने के बाद वह काफी टूट गया था। आर्थिक तंगी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

वहीं, परिजन ने शनिवार दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम में देरी को लेकर जमकर हंगामा किया। फार्मासिस्ट का घेराव कर खरीखोटी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाना शुरू किया तो वह लोग उनसे उलझकर बहस करने लगे। काफी देर बाद वह लोग शांत हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें