फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेल ट्रैक पर दो वैगन पटरी से उतरे, छह घंटे बाधित रहा चंदारी-एफसीआई के बीच ट्रेन संचालन

Fri, 20 Oct 2023 07:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्रवार सुबह लगभग सवा पांच बजे जब मालगाड़ी का रैक वापस आ रहा था। तभी एफसीआई परिसर में उसके दो वैगन पटरी से उतर गए। प्रेशर लो होने पर चालक को जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चंदारी रेलवे स्टेशन से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम को जाने वाली रेल लाइन पर मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी हो गए। इससे करीब सात घंटे तक लाइन बाधित रही लेकिन मेन लाइन चालू होने से यात्री ट्रेनों पर असर नहीं पड़ा। एनसीआर के परिचालन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। चंदारी से रूमा के बीच तीसरी नई रेल लाइन के कारण ट्रेन संचालन ठप नहीं हुआ।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग सवा पांच बजे जब मालगाड़ी का रैक वापस आ रहा था। तभी एफसीआई परिसर में उसके दो वैगन पटरी से उतर गए। प्रेशर लो होने पर चालक को जानकारी हुई। कंट्रोल की सूचना पर एआरटी और राहत दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू हुआ। सुबह 11:30 बजे ट्रैक सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें