कानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान यार्ड पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक लेने से कानपुर से होकर जाने वाली दो ट्रेनें 18 व 19 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से देरी से चलेंगी।
इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रेन 15110 मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस 18 नवंबर को 60 मिनट और 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 19 नवंबर को 15 मिनट देरी से चलाई जाएगी। (संवाद)