फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अनुशासनहीनता में दो छात्र और एक छात्रा निष्कासित, प्रवेश भी किया गया निरस्त, जानें क्या था पूरा मामला

Thu, 02 May 2024 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि इन छात्रों को कोड ऑफ कंडक्ट के अध्यादेश के तहत विभिन्न धाराओं के उल्लंघन में दोषी पाया गया। विवि तीनों का संबंधित पाठ्यक्रम से प्रवेश निरस्त किया है। निष्कासन के बाद शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के दो छात्रों और एक छात्रा को निष्कासित कर दिया गया है। छात्रवृत्ति को लेकर विवि में हुए हंगामे में इन तीनों पर अनुशासनहीनता और अभद्रता के आरोप जांच टीम ने सही पाए हैं। ये तीनों छात्र भविष्य में विवि के किसी पाठ्यक्रम में दाखिला नहीं ले सकेंगे। इनका प्रवेश भी निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

विवि में कुछ दिनों पहले छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। शिक्षकों संग अभद्रता भी की थी। इस पर विवि ने चीफ प्रॉक्टर की अगुवाई में जांच टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच टीम ने बुधवार को कुलपति को रिपोर्ट सौंपी। इसमें बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अभिजीत राय, अभिषेक सिंह व अनुष्का को दोषी पाया गया है।
विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि इन छात्रों को कोड ऑफ कंडक्ट के अध्यादेश के तहत विभिन्न धाराओं के उल्लंघन में दोषी पाया गया। विवि तीनों का संबंधित पाठ्यक्रम से प्रवेश निरस्त किया है। निष्कासन के बाद शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। इन छात्रों के विवि में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन

प्रवेश पत्र न देने पर निष्कासित छात्रों का हंगामा
वहीं, दो मई से शुरू हो रही परीक्षाओं के प्रवेश पत्र को लेने जब ये छात्र विवि पहुंचे तो इन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। छात्रों ने हंगामा किया तो विवि प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। कहासुनी होने पर कल्याणपुर पुलिस छात्रों को थाने ले आई। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि छात्रों को समझा-बुझाकर थाने से ही घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ये था मामला
छात्र अभिजीत राय पहले भी अनुशासनहीनता में निलंबित चल रहा था। निलंबन बहाली के बाद वह पुन: साल बर्बाद न होने की मांग कर रहा था। इसके बाद छात्रवृत्ति में गड़बड़ी को लेकर विवि के कुछ छात्रों ने हंगामा, अभद्रता की। इसमें अभिजीत, अभिषेक और अनुष्का का नाम सामने आया था। विवि के शिक्षकों ने इनको समझाने की कोशिश की पर इन्होंने उल्टा उन पर आरोप लगा दिया था। कई वीडियो वायरल कर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें