फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: लुटेरों को असलहे सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, कई अन्य के नाम भी हुए उजागर

Tue, 04 Aug 2020 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बरेली-इटावा हाईवे पर ट्रक चालकों से मारपीट व लूट के मामले में आरोपियों को तमंचे सप्लाई करने वाले मैनपुरी के दो तस्कर एसओजी ने पकड़ लिए। इनके पास से एक देसी राइफल समेत ग्यारह तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अन्य तस्करों के नाम उजागर किए हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि सोमवार रात गांव खुड़ना वैद्य स्थित चौराहे के पास से दोनों तस्करों को दबोचा गया।

पूछने पर तस्करों ने बताया कि वह जनपद मैनपुरी के थाना बेवर गांव जासमई निवासी सीपेंद्र उर्फ सीपू, पंकज चौहान हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देसी राइफल व नौ तमंचे समेत पांच कारतूस बरामद किए। एएसपी ने बताया कि एक अगस्त को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बरेली-इटावा हाईवे पर लूट करने के आरोपी पकड़े गए थे।
विज्ञापन


पूछताछ में उन लोगों ने असलहे सप्लाई करने वाले दोनों तस्करों के नाम उजागर किए थे। तभी से पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इन लोगों ने कई अन्य तस्करों के नाम भी उजागर किए हैं। उनकी भी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें