फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों पुराना न लगा मेला न उठे निशान सिर्फ हुई रस्म अदायगी

विज्ञापन
कायमगंज स्थित नई बस्ती में निशान के सामने मत्था टेकता भक्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जाहरवीर गोगा महाराज की याद में लगने वाले मेले की परंपरा पर कोरोना का ग्रहण
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। वर्षों पुरानी परंपरा पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। इसके चलते जाहरवीर गोगा महाराज की याद में इस बार न तो निशान उठाए गए और न मेला लगा। भक्तों ने घर में निशान व मंदिर में जाहरवीर गोगा महाराज की पूजा की। दिन भर मंदिर में लोगों का आना-जाना लगा रहा। हालांकि भीड़ नहीं जुटने दी गई।
जाहरवीर गोगा महाराज की याद में हर साल रक्षाबंधन के दूसरे दिन फतेहगढ़ में मेला लगता था। इसमें रक्षाबंधन के दिन शाम को फतेहगढ़ कोतवाली के पास भक्त निशान लेकर पहुंचते थे। ये निशान लेकर कन्नौज, गुरसहायगंज, छिबरामऊ, एटा, हरदोई, कमालगंज, रामपुर, ललौर, कंधरापुर समेत 25 जगहों से भक्त आते थे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली से सीएमओ कार्यालय के नजदीक स्थित जाहरवीर गोगा महाराज मंदिर तक मुख्य मार्ग को जाया जाता था। रात भर निशानों की पूजा के बाद रक्षाबंधन के दूसरे दिन कोतवाली से उठाकर मंदिर तक लाया जाता था। इस बार कोरोना के कारण प्रशासन ने मेला लगने व निशान उठाने की अनुमति नहीं दी।
इससे सोमवार रात न तो कहीं से निशान आए और न मंगलवार को फतेहगढ़ में मेला लगा। परंपरा निभाने के लिए भक्तों ने घरों में निशानों और जाहरवीर गोगा महाराज के मंदिर में सुबह हवन के बाद पूजा अर्चना व प्रसाद चढ़ाकर रस्म अदायगी की। मंदिर पर बसंत लाल, हरिकिशन, मनोहर लाल, शानू, अनिल कुमार, संजय आदि रहे।
मेला कमेटी अध्यक्ष श्रीकृष्ण बाल्मीकि ने बताया यह मेला ब्रिटिश शासन से चला आ रहा है। यह पहली बार हुआ कि कोरोना के कारण इस बार न तो मेला लगा और न निशान उठाए गए। इससे प्रशासन का सहयोग करने को सभी लोगों ने घर और मंदिर में पूजा अर्चना की। पिछले वर्ष मेले में 85 निशान आए थे।
कायमगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को इस बार जाहरवीर गोगा महाराज की आस्था में न ही जुलूस निकाला गया और न ही मेला लगा। भक्तों ने घरों में ही पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगीं। मोहल्ला नई बस्ती में बाल्मीकि समाज के लोगों ने घरों में ही निशान रखकर पूजा की और मन्नतें मांगीं। पिंकू गुरु जी, देवेंद्र, विपिन, रामकृष्ण, अन्नू, भूरे आदि मौजूद रहे।
कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार एक माह पूर्व मोहल्ले में मंदिर के पास वीरेंद्र व अवधेश ने करीब 35 फीट ऊंचे निशान स्थापित किए थे। मंगलवार को विशेष पूजन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी के पति तरुण माहेश्वरी ने भी पूजन कर प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

निशानों के सेवक पूर्व सभासद गोरेलाल बाल्मीकि, राजेश, विपिन, दिलीप, विजय, सौरभ ने पूजा अर्चना की। रामबाबू, पप्पू,राजीव, संजय आदि खलीफाओं ने भजन-कीर्तन से भक्ति धारा बहाई। वीरेंद्र बाल्मीकि भगत व तरुण माहेश्वरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें