फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी फलफूल रहा नशे का काला कारोबार, 1.75 करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, यहां होनी थी सप्लाई

Sun, 07 Jun 2020 12:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिठूर पुलिस ने पौने दो करोड़ कीमत की चरस के साथ दो को किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन में चरस तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो शातिरों को एसटीएफ कानपुर यूनिट ने शनिवार को मंधना रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से पौने दो करोड़ रुपये की चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसटीएफ सीओ टीबी सिंह ने बताया कि दबोचे गए चौबेपुर के निगोही निवासी महेश और बिहार के पश्चिमी चंपारण के धूमनगर सोफवाटोला के राजकिशोर राम के पास से 35 किलो चरस बरामद हुई है।

दोनों बिहार के मोतिहारी से चरस लेकर कानपुर और उसके आसपास के जिलों में सप्लाई करने आए थे। महेश का पिता शैलेंद्र भी तस्करी में शामिल है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


चरस तस्करी का मास्टरमाइंड मोतिहारी निवासी असलम के गिरोह में गुड़िया नाम की एक महिला भी शामिल है। पकड़ी गई चरस रोडवेज बस से लाई गई। इस लिए चालक और कंडक्टर की भी भूमिका जांची जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें