फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सामूहिक विवाह: दो हैरान करने वाले मामले! एक में दूल्हे को किया मना, दूसरे में दुल्हन करती रही इंतजार

Thu, 09 Feb 2023 09:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मोतीझील लॉन में शादियां हुईं, जिनमें 72 जोड़ो ने सात फेरे लिए और चार का निकाह हुआ। वहीं, समारोह में दो हैरान करने वाले मामले में सामने आए। एक में दूल्हे के साथ शादी कराने के नाम टप्पेबाजी  हुई। दूसरे में दुल्हन इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा नहीं आया।
विज्ञापन
कानपुर सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर निगम की तरफ से गुरुवार को आयोजित विवाह समारोह 72 जोड़ों ने सात फेरे लिए। चार अन्य का निकाह भी हुआ। विधि विधान से शादियों के बाद शाम को विदाई होते समय दुल्हनों और उनके परिजनों की आंखें नम हो गईं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर निगम की तरफ से मोतीझील लॉन में विवाह समारोह आयोजित किया गया, इसमें बैंड-बाजे, शहनाई की धुनों के बीच आर्थिक रूप से कमजोर 85 युवक - युवतियों की शादियां होनी थीं।
हालांकि कुछ जोड़ो के न आ पाने की वजह से 76 शादियां हुईं। इनमें से 72 हिंदू जोड़ों का विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराया गया। इन सभी जोड़ों के लिए अलग - अलग वेदी बनाई गई थीं। इसी तरह चार मुस्लिम जोडों के  निकाह मौलवियों ने संपन्न कराए।

विज्ञापन

मूक-बधिर जोड़ा विवाह बंधन में बंधे
छोटी गुटैया (स्वरूपनगर) निवासी मूक - बधिर रोशनी के सिर से पिता का साया उठ गया था। मां, भाई राजू रावत और भाभी को उसकी शादी की चिंता सता रही थी। इसी तरह बर्रा-7 निवासी रामबाबू वर्मा अपने मूक - बधिर पुत्र विपिन के लिए 10 साल से बहू तलाश रहे थे। इस जोड़े ने परिजनों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

सामूहिक विवाह समारोह में शादी कराने के नाम पर टप्पेबाजी
सामूहिक विवाह समारोह में सनिगवां कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवती और पुरानी शराब गद्दी (कर्नलगंज) निवासी आकाश एक-दूजे के साथ सात जन्म के बंधन में बंधने के लिए सामूहिक विवाह समारोह पहुंचे। खुशी - खुशी शादी के मंडप पर पहुंचे तो उन्हें शादी करने से रोक दिया गया।

आकाश तिवारी ने बताया कि उसकी शादी सनिगवां स्थित कांशीराम कॉलोनी युवती के साथ तय हुआ थी। हफ्ते भर पहले एक व्यक्ति उनके घर आया। उसने नगर निगम की तरफ से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी कराने और वहां 51000 रुपये मिलने का झांसा देकर मां से छह हजार रुपये ठग लिए।

उन्होंने जोन-4 के प्रभारी विद्या सागर यादव, स्वरूपनगर पुलिस से शिकायत और शादी कराने के लिए मिन्नतें कीं, पर जोनल प्रभारी ने यह कहते हुए उनका विवाह कराने से इनकार कर दिया कि उनका नाम सूची में नहीं है। बताया कि 18 फरवरी को होने वाले अगले सामूहिक विवाह समारोह में उनकी शादी हो सकती है।

दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आया पति
ढकनापुरवा निवासी एक युवती शादी के जोड़े में परिजनों के साथ सामूहिक विवाह समारोह में पहुंची। अपनी और होने वाले पति दीपक कुमार के नाम वाली वेदी के पास विवाह के लिए बैठकर होने वाले पति का इंतजार करती रही, लेकिन कंचननगर (शुक्लागंज) निवासी दीपक कुमार पुत्र लाला वहां नहीं आया।
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद परिजनों ने दीपक को फोन मिलाया, तो उसने विवाह से इनकार कर दिया। युवती के परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले रिश्ता पक्का हुआ था। निराश परिजन नगर निगम से मिले उपहार लौटाकर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें