मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू
इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो होने के बाद चौबिया थाने में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चौबिया थाना प्रभारी गोविंद हरी वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शस्त्र लाइसेंस धारी किसान वीरेंद्र सिंह और गोली चलाने वाले उसके दामाद राहुल को हिरासत में ले लिया है।
ससुर की लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक राहुल ताखा तहसील के कुदरैल गांव में रोजगार सेवक है, जो अपने साले राव विश्वनाथ प्रताप सिंह की शादी में शामिल होने के लिए आया था। उसने गुरुवार को अपने ससुर वीरेंद्र सिंह की सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। किसी ने अपने मोबाइल पर वीडियो बना लिया, जो अब वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है।