फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गजनेर में 24 घंटे के अंदर बदमाशों ने की लूट की दो वारदात

Mon, 27 Apr 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम से लेकर रविवार दोपहर तक बदमाशों ने दो लूट की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात को हुई वारदात में जिठरौली के पास ई-रिक्शा सवार शीतल पेय एजेंसी के मैनेजर से लंच बॉक्स के झोले को नकदी भरा बैग समझ कर छीन ले गए। इसके बाद सोमवार दोपहर निनाया के पास बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पर चाकू से हमला कर सामान छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गजनेर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनके पास गजनेर व रनियां की शीतल पेय एजेंसी है। जिसकी देखरेख गजनेर निवासी राजा गुप्ता करते हैं। शनिवार शाम साढ़े सात बजे राजा गुप्ता दुकानों पर शीतल पेय की आपूर्ति देकर ई-रिक्शा से रनियां लौट रहे थे। जिठरौली बंबा पुलिया के पास पहुंचने पर बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा के कांच पर पटाखा फेंक दिया।
इस पर राजा ने ई-रिक्शा भगाने का प्रयास किया तो बदमाशों ई-रिक्शा के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। बदमाश लंच बॉक्स को रुपयों भरा बैग समझ कर छीन कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यप्रताप ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पीड़ित राजा गुप्ता ने बताया की तीनों लुटेरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। दो लुटेरों ने भगवा रंग व एक काले रंग का अगौंछा चेहरे पर बांधे था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

..............................
बुलट से टक्कर मार बाइक गिराई और चाकू मार की वारदात
निनाया निवासी राज बल्लभ सिंह परिहार की जिगनी पुरवा बाजार में आभूषण की दुकान है। वह गुरुवार व रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन दुकान पर जाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे के करीब दुकान बंद कर जब घर जा रहे थे। गजनेर-रायपुर मुख्य मार्ग से निनाया गांव को जाने वाले मार्ग पर बुलेट बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में अपनी बाइक से टक्कर मार दी। इससे वह बाइक से गिर गए।
बदमाशों ने उनसे छीना-झपटी का प्रयास किया, बैग न छोड़ने पर बदमाशों ने उनके हाथों में चाकू से कई वार किए। बैग न छीन पाने पर बदमाशों ने बैग काटकर नकदी व जेवरात निकाल लिए। इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार को देख बदमाश गजनेर की ओर भाग निकले। पीछे से आ रहे ऑटो चालक ने उन्हें घायल हालत में घर पहुंचाया। वहां पहुंचकर उन्होंने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित के भाई शीलू सिंह परिहार ने बताया कि बदमाश भाई की पेंट की जेब में रखे 20 हजार रुपये, मोबाइल, बैग में रखे सोने-चांदी के जेवर, 1.38 लाख रुपये छीन ले गए। मौके पर पहुंचे एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ सदर संजय सिंह ने घटना स्थल पर छानबीन की। साथ ही घायल सराफा व्यवसायी को इलाज के लिए सीएचसी गजनेर में भर्ती करवाया।
......................
वर्जन.....
घटना की जानकारी पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। छानबीन के दौरान घटना स्थल पर पीड़ित के करीब चार हजार रुपये पड़े मिले हैं। इसके बाद पीड़ित के घर पर छानबीन करने के दौरान पीड़ित की पत्नी के पास उसका बैग मौजूद मिला है। जिसमें आभूषण व नकदी मौजूद मिले है। पीड़ित की जेब में पड़े 20 हजार रुपये गायब हैं। बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच की दो टीमों सहित पांच टीमों को लगाया है। पुलिस को घटना से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - आलोक प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें