फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में एक तब्लीगी जमाती समेत दो पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 10, कई इलाके किए गए सील

Mon, 06 Apr 2020 10:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के क्वारंटीन सेंटर में रखे गए एक और जमाती समेत दो रोगियों की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने केजीएमयू से रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी पुष्टि की। इस जमाती को नौबस्ता के मछरिया स्थित मस्जिद से पकड़ा गया था। दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज घाटमपुर का रहने वाला है। वह जमाती के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन


इन दोनों को भी सीएचसी सरसौल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। शहर में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 10 हो गई है। इनमें आठ जमाती हैं। वहीं सबसे पहले शहर में पॉजिटिव पाए गए एनआरआई सिटी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की सोमवार को एक और निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उर्सला अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने ताली बजाकर बुजुर्ग को अस्पताल से विदा किया। 

 
विज्ञापन

कानपुर हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
उन्नाव में 12 दिन पहले कानपुर की जमात में शामिल होकर लौटे अधेड़ सहित चार की रिपोर्ट रविवार देर रात निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। सभी सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। बांगरमऊ के युवक को संदिग्ध देख उसका सैंपल लखनऊ भेजा गया है। वहीं हरदोई के पिहानी कस्बे में कोरोना पॉजिटिव पाए गए जमाती के संपर्क में आए 21 लोगों में से 14 की जांच रिपोर्ट रविवार देर रात निगेटिव आई।

सात और लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। बांदा में नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां अब तक 25 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें दो पॉजिटिव व 23 निगेटिव हैं। 28 की रिपोर्ट आनी बाकी है। औरैया में खानपुर कस्बे के जमातियों के संपर्क में आए 24 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। यहां चार पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिन्हें देर शाम सरसौल सीएचएसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

शासन की मंशा है कि मंडल के सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज एक ही अस्पताल में रहे। ताकि  उनके इलाज में आसानी हो सके। फतेहपुर में पांच लोगों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इनमें एक जमाती भी है। सभी के सैंपल बनारस लैब भेजे गए हैं। उधर, चित्रकूट में रामनगर क्षेत्र निवासी एक युवक समेत छह लोगों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। युवक की तबीयत कई दिनों से खराब थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें