फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हेड कांस्टेबल समेत दो पुलिस कर्मियों को कंटाप जड़कर वर्दी फाड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एक पुलिस कर्मी पीआरवी तो दूसरा सिपाही रावतपुर थाने में तैनात है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावतपुर में बीते गुरुवार को विवाद की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 की पीआरवी के हेड कांस्टेबल देवंद्र शर्मा को पीटते हुए युवक ने उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मी को कंटाप जड़ने के साथ ही सरकारी वाहन का शीशा तोड़ने का प्रयास किया। बीच-बचाव के दौरान रावतपुर थाने के सिपाही विकास को भी थप्पड़ मारा। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीआरवी-9155 पर तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र शर्मा के मुताबिक कंट्रोल रूम पर शाम करीब 6:15 बजे सूचना मिलने पर वह अशोक वाटिका चौराहे पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि परीक्षा देने आई एक युवती के भाई को कुछ लोगों ने पीटने के साथ ही उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। देवेंद्र के अनुसार वह एक युवक से घटना के बारे में पूछताछ कर ही रहे थे। तभी आरोपी अज्ञात युवक ने अचानक उन्हें कंटाप मार दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी की ओर गए तो आरोपी ने वाहन का शीशा तोड़ने का प्रयास किया। रोकने पर उसने दोबारा हाथापाई शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी।

सूचना रावतपुर थाने को दी गई। पुलिस फोर्स के पहुंचने के दौरान भी आरोपी हंगामा करता रहा। तहरीर में हेड कांस्टेबल ने बताया कि रावतपुर थाने के सिपाही विकास को भी थप्पड़ मारा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर घटनास्थल के वीडियो और अन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें