बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर में छह जुलाई को फंदा लगाकर जान देने वाली नर्सिंग छात्रा आशिया खातून (19) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने हबीब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल में मिले साक्ष्य की पुष्टि के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। मूलरूप से कुशीनगरनगर के कोईंदी तमकुही निवासी आशिया बगदौधी बांगर में किराये के कमरे में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं। छह जुलाई को उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई अब्दुल्लाह ने परसौनी, कुशीनगर निवासी हबीब अंसारी के खिलाफ बहन को फोन कर परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी।