Kannauj News: सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर कोटि मंदिर के पास दो लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, मेहंदी के पेड़ को काटने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कन्नौज जिले में मेहंदी के पेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया चौकी निवासी दीपक यादव ने बताया कि 20 जून को वह नगर कोटि मंदिर के समीप स्थित खेत पर गया था। फूलमती मंदिर के निकट रहने वाले तेजू यादव और ईदगाह कॉलोनी निवासी जकर कुल्हाड़ी से मेहंदी के पेड़ काटने लगे।
विज्ञापन
मना करने पर दोनों आरोपियों ने उसको पीटना शुरू कर दिया और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।