दुर्घटनास्थल पर पड़ा टेंपो और घायल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में सवारियों से भरा तिपहिया टेंपो चालक की जरा सी चूक से सड़क किनारे गहरी खाईं में गिरकर पलट गया। चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। टेंपो पर सवार लगभग 18 अन्य यात्री घायल हो गए। इनमें रिटायर्ड एबीएसए भी शामिल हैं।
घटना सोमवार को शाम करीब 5 बजे की है। तिंदवारी कस्बे से बबेरू क्षेत्र के अनौसा गांव जा रहे ऑटो में लगभग 20 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर अनौसा गांव के थे। तिंदवारी में बाजार करने या अन्य कामों से आए थे। घायल यात्रियों के मुताबिक तिंदवारी थाना क्षेत्र के सहिंगा गांव के पास ऑटो चालक अख्तर खां (35) पुत्र हनीफ खां तेज रफ्तार के बीच चलते टेंपो में गर्दन बाहर निकालकर पान मसाला थूकने लगा।