फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू : महिला समेत दो की मौत

Mon, 23 Feb 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से रविवार को महिला समेत दो की मौत हो गई। इनमें से एक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे की जांच नहीं हो पाई। दो अन्य संदिग्ध मरीजों को संक्रामक रोग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर में स्वाइन फ्लू से अब तक पांच मरीजों की मौत और 15 से ज्यादा मरीज इसकी चपेट में हैं। इधर, स्वास्थ्य महकमा रविवार को छुट्टी मनाता रहा।  शुक्रवार को आईडीएच (संक्रामक रोग चिकित्सालय) में भर्ती निर्मला त्रिपाठी (57) की मौत हो गई।

काकादेव निवासी निर्मला की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उधर, बाबूपुरवा निवासी जावेद के बेटे बिलाल (16) को रविवार को हालत बिगड़ने पर उर्सला ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


वह क्राइस्टचर्च इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। दुबई में नौकरी करने वाले जावेद की पत्नी व सचिवालय कर्मचारी सितारा बेगम के अनुसार उसके बेटे बिलाल को एक हफ्ते से जुकाम, बुखार, खांसी आ रही थी। मोहल्ले के डॉक्टर से इलाज करा रही थीं।

हालत बिगड़ने पर बिलाल को बाबूपुरवा के एक नर्सिंगहोम में ले जाया गया,  जहां डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू की आशंका जताई और उर्सला ले जाने की सलाह दी। उर्सला ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।

आवास-विकास कालोनी कल्याणपुर निवासी रेनू कुशवाहा (23) और कल्याणपुर के अंकित (12) को स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों की वजह से आईडीएच में भर्ती कराया गया। दोनों  की जांच सोमवार को कराई जाएगी।


निर्मला की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है, पर बिलाल की मौत की वजह स्वाइन फ्लू से हुई या किसी अन्य वजह से, यह स्पष्ट नहीं है। क्योंकि बिलाल की जांच नहीं हुई थी। स्वाइन फ्लू के शक में आज आईडीएच में दो नए मरीज भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन


- डॉ. आरपी यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें