फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक व हेल्पर को बंधक बना लूटा ट्रैक्टर

Mon, 23 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पूर्व झींझक स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी से खरीदे गए टैक्टर को बुलेरो सवार लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरे चालक व उसके सहयोगी को बोलेरो में डालकर झींझक- रूरा मार्ग पर फेंक कर फरार हो गए। ट्रैक्टर मालिक ने घटना की सूचना थाने में दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए चालक व हेल्पर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


औरैया जनपद के सहायल गोपालपुर निवासी सिराजुद्दीन पुत्र मौला ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह चार बजे ट्रैक्टर चालक लालू पुत्र रणवीर सिंह निवासी गोपालपुर व हेल्पर शीलू पुत्र श्रीकृष्ण ट्रैक्टर पर धान लादकर शिवराजपुर बेचने जा रहा था। बिलहा गांव के समीप ट्रैक्टर के पीछे से चढ़े बदमाशों ने चालक को दबोच लिया। इसके बाद ट्रैक्टर रोक कर चालक व हेल्पर को बोलेरो में डाल लिया और ट्रैक्टर लूट ले गए।

 लुटेरों ने कुछ दूर जाकर रसूलाबाद के निकट बंबी पुलिया पर ट्रैक्टर ट्राली को निकाल दिया। इधर बोलेरो में सवार अन्य लुटेरों ने रास्ते भर चालक व हेल्पर से मारपीट की और झींझक-रूरा पर दोनों को फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन

थानेे पहुंचे चालक लालू ने पुलिस को बताया कि लुटेरे उसका मोबाइल भी छीन ले गए। बताते चलें कि 5 फरवरी को बिलहा के समीप सिराजुद्दीन का एक ट्रैक्टर चोरी चला गया था। इसके चालक आजाद पुत्र महेश को बोलेरो सवारों ने सैफई के निकट फेंका था।

 उस दौरान शिकायत पर रसूलाबाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इधर ट्रैक्टर लूट की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है। इस संबंध में रसूलाबाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें