फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जहरीली शराब पीने से दो की मौत चार गंभीर, पुलिस प्रशासन में मच गया हड़कंप

Sat, 09 Mar 2019 11:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत के बाद बिलखते परिजन
विज्ञापन
कानपुर घाटमपुर के साढ़ कस्बे के सुखैयापुर गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर शाम अधिकारी गांव पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


भीड़ ने शराब बेचने वाले की दुकान में भी तोड़-फोड़ की। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सुखइयापुर गांव निवासी सुरेश यादव की बेटी की बरात आई थी। शुक्रवार को बरात विदा होने के बाद शाम को कुछ लोगों ने गांव के राहुल यादव की परचून दुकान से देशी शराब खरीदकर पी। इसके कुछ देर बाद ही उनको उल्टी-दस्त शुरू हो गए। दो लोगों ने दिखाई न देने की बात कही।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जहरीली शराब पीने से मौतें होने की आशंका जताई

हालत बिगड़ने पर परिजन उनको अस्पताल ले भागे। सुखइयापुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव (25), शिवशंकर उर्फ बाबू यादव (45), नरेंद्र यादव (30) के अलावा कल्लू यादव निवासी ग्राम जोधेपुर थाना गजनेर (कानपुर देहात) और एक अन्य को डाक्टरों ने शुक्रवार देर रात कानपुर रेफर कर दिया, जहां शनिवार शाम वीरेंद्र यादव और शिवशंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने जहरीली शराब पीने से मौतें होने की आशंका जताई है। शनिवार शाम कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह गांव पहुंचे तो भीड़ ने कोतवाल की गाड़ी घेरकर धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

पीछे से सीओ शैलेंद्र सिंह दलबल के साथ गांव पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। उत्तेजित लोगों ने आरोपी की दुकान पर धावा बोल दिया। आरोपी राहुल यादव पहले ही भाग निकला था। भीड़ ने उसकी दुकान पर तोड़फोड़ की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें