घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया
मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों राहुल व स्वदेश को दबोच लिया। बदमाश विनोद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरने से बदमाश राहुल व स्वदेश और गोली लगने से सिपाही धर्मेंद्र गुर्जर घायल हो गए। तीनो घायलों को पहले कायमगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों घायल बदमाशों समेत सिपाही को जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। दरोगा शिव बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ घायल बदमाशों और सिपाही को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।